गेहूं के भूसा में छुपाया हुआ विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
क़ुरसेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र के शेरमारी गांव स्थित एक बासा से गेहूं के भूसे में छुपाया हुआ भारी मात्रा में विदेशी शराब को बरामद करने में कुरसेला पुलिस को सफलता मिली है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कुरसेला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के सीमा पर स्थित शेरमारी गांव में शराब तस्करों के द्वारा अवैध रूप से नदी मार्ग द्वारा प्रतिबंधित शराब लाकर विक्रय का कार्य किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन हेतु कुरसेला थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम बनाकर छापामारी करते हुए अनिल मंडल के बासा स्थित गेहूं के भूसा से सात बोरे में बंद कुल 177 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। वहीं बरामद शराब के साथ अनिल मंडल उम्र 55 वर्ष पिता हंसी मंडल साकिन शेरमारी थाना कुरसेला जिला कटिहार को मध निषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार करते हुए अग्रिम कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 2.5 लाख आंकी जा रही है। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से जहां शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। वही लोग इसे क़ुरसेला पुलिस के लिए बड़ी सफलता मान रहे हैं।
More Stories
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
अंचल परिसर में जनता दरबार आयोजित किया गया
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) शनिवार को कुर्सेला अंचल परिसर में अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।...
