September 7, 2026

कटिहार में विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर लगा शिविर

Read Time:1 Minute, 14 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ के माध्यम से लगातार जिले भर में शिविर लगाकर लोगों को भारत सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। आज इसी क्रम में कटिहार नगर निगम कार्यालय में एवं जीआरपी चौक के पास विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर लगाया गया। शिविर में महापौर उषा देवी अग्रवाल एवं विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने भारत सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दिया व लोगों को आयुष मान कार्ड का भी वितरण किया।शिविर में भाजपा नेता बब्बन झा, रीना झा, सीमा झा, छाया तिवारी, रंजना झा, प्रमोद महतो, मनोज सरकार, मंजू देवी, शोभा जैसवाल, एवं अन्य भाजपा नेता व नगर निगम के पदाधिकारी सहित निगम कर्मचारी शामिल हुए।

Previous post भाजपा महिला मोर्चा ने मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान
Next post कटिहार में मधुमेह जागरूकता एवं निःशुल्क जांच शिविर का हुआ आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial