कटिहार में मधुमेह जागरूकता एवं निःशुल्क जांच शिविर का हुआ आयोजन।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक भारत में फिलहाल करीब 77 मिलियन लोग मधुमेह बीमारी से ग्रस्त हैं। जबकि लगभग 80 मिलियन लोग प्री-डायबिटीज से पीड़ित हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि साल 2030 तक डायबिटीज के मरीजों का आंकड़ा 101 मिलियन तक पहुंच जाएगा। लायंस क्लब ऑफ कटिहार द्वारा आयोजित मधुमेह जागरूकता एवं निःशुल्क जांच शिविर की कड़ी मे आज शहीद चौक पर अध्यक्ष लायन नरेश साह एवं सचिव आलोक सिंहा ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि 50 फीसदी लोगों को इस बात की खबर ही नहीं होती है कि वो इस बीमारी से ग्रस्त हैं। क्लब के पूर्व अध्यक्ष लायन अरविन्द पटेल, राज कुमार अग्रवाल, दिलीप डोकनिया, जय प्रकाश गुप्ता, संतोष गुप्ता ने कहा कि लायंस इंटरनेशनल के प्रोग्राम वन मल्टीपल वन एक्टिविटी के तहत यह शिविर डी आर एम बिल्डिंग, दुर्गा स्थान चौक, बाटा चौक के बाद आज शहीद चौक पर लगाई गई। पूर्व अध्यक्ष लायन पंकज पूर्वे ने बताया कि राहगीरों के लिए यह शिविर काफी लाभप्रद साबित हुआ। उन्होंने कहा कि इस सप्ताह ग्यारह राज्य में एक साथ मधुमेह जागरूकता एवं जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन बबिता गुप्ता ने लोगों को आधुनिक जीवन शैली में रहन सहन एवं खान पान का स्तर सुधारने की सलाह दी। शिविर मे लायन पुरुषोत्तम मोदी ने भी लोगों की जांच की। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष लायन चारुलाता पटेल, तेज कुमार अग्रवाल, सुनील पोद्दार के साथ अवधेश कुमार, पंकज साह, मनोज महासेठ, ज्योत्स्ना साह, अपर्णा जायसवाल ने कहा कि 40 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति को नियमित अपने ब्लड शुगर की जांच कराते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को पता नही कि उन्हें ब्लड शुगर है जिससे वो न तो अपनी जीवनशैली में बदलाव कर पाते और न ही परहेज ले सकते। क्लब के पीआरओ लायन प्रिया गुप्ता के हवाले से जानकारी डी गई कि इस शिविर में 150 से ज्यादा लोगों के मधुमेह की जांच की गई।
