June 21, 2026

सुशासन सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत शिविर का हुआ आयोजन

Read Time:2 Minute, 24 Second

बरारी (सुमन सोनी)

बरारी प्रखंड के पूर्वीबारीनगर पंचायत स्थित पंचायत भवन में सुशासन सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत “प्रशासन गांव की ओर” अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला प्रशासन के आदेशानुसार बरारी के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) धीरेन्द्र कुमार धीरज के नेतृत्व में आयोजित किया गया।शिविर में आम ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों द्वारा आवेदन लिए गए। इस अवसर पर मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी सहदेव कुमार, बीपीआरओ राज कुमार सिंह सहित दर्जनों प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।शिविर के दौरान राशन कार्ड, आधार कार्ड, शौचालय निर्माण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जॉब कार्ड, अंचल से संबंधित मामलों सहित अन्य विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त किए गए।अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।बीडीओ धीरेन्द्र कुमार धीरज ने बताया कि सुशासन सप्ताह के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच दूरी को कम करना है।ताकि ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ पाने के लिए प्रखंड कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर कई सेवाओं का लाभ मिल रहा है।शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Previous post करणपुर, कचना एवं बीघोर स्थित स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
Next post बरारी में मनरेगा कानून के विरोध में मजदूरों ने दिया घरना।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial