May 26, 2026

गृह रक्षकों का तीसरे दिन कटिहार शहरी, डंडखोरा व हसनगंज प्रखंड के अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

Read Time:4 Minute, 13 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार गृह रक्षकों के स्वच्छ नामांकन हेतु तीसरे दिन कटिहार शहरी, डंडखोरा व हसनगंज प्रखंड के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता जांच शांतिपूर्ण ढंग से सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें कटिहार व मनिहारी शहरी क्षेत्र के 14 महिला, कटिहार नगर निगम क्षेत्र के 15, मनिहारी शहरी क्षेत्र के 04, डंडखोरा प्रखंड के 02 तथा हसनगंज प्रखंड के 05 तथा कुल-40 अभ्यार्थी शारीरिक दक्षता जांच में सफल हुए। 30 नवम्बर 2023 को मनसाही, कोढ़ा व बलरामपुर के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा लिया जाएगा। उक्त आयोजित दक्षता परीक्षा में सभी दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के साथ सभी प्रतिनियुक्त कर्मी अपने-अपने स्थान पर मुस्तैदी से तैनात रहें। बी०एस०ए०पी०- 07 मैदान में जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने बताया कि गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशाम सेवाएं बिहार पटना के विज्ञापन संख्या 02/2011 के आलोक में शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।जो पूरी तरह से डिजिटाइज़ किया गया है। सबसे पहले आनेवाले सभी अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक लिया जाता है।उनके बाद उन्हें चेस्ट नंबर प्रदान करते हुए प्रतीक्षालय कक्ष में भेजा जाता है। वहीं प्रतीक्षालय कक्ष में सभी अभ्यर्थियों का मास्टर चार्ट के अनुसार दंडाधिकारी के साथ टैग कर दिया जाता है तथा दंडाधिकारी सभी अभ्यर्थियों को दौड़ते हेतु बने ट्रैक में लाया जाता है। जिसमें पुरुष अभ्यर्थियों को 1600 मीटर की दौड़ 6 मिनट में तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए 800 मीटर की दौड़ 5 मिनट में पूरा करना होता है।डीएम ने बताया कि दौड़ में अभ्यर्थियों का डिजिटल रूप से उसका दौड़ में लगा समय स्वत: कैप्चर कर लिया जाता है। वहां जो भी अभ्यर्थी सफल हो जाते हैं। तो उन्हें ऊंचाई, छाती मापदंड हेतु भेजा जाता है। दौड़ में सफल महिला अभ्यर्थियों का केवल ऊंचाई की माप ली जाती है। उसके पश्चात ही अभ्यर्थी को ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फ़ेंक में भाग लेना पड़ता है तथा ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फ़ेंक शामिल अभ्यर्थियों का मापदंड का मार्कस डिजिटल रुप से सॉफ्टवेयर में स्वत: प्रविष्ट हो जाती है। और जो भी अभ्यर्थी यहां सफल हो जाते हैं, तो उनको मेडिकल परीक्षण मैदान में करा लिया जाता है। वहीं सफल अभ्यर्थियों का प्राप्तांक मीडिया में प्रसारित एवं जिले के वेबसाइट में अपलोड कर दिया जाता है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताइए यह शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर 2023 से प्रारंभ होकर 03 दिसंबर 2023 तक चलेगा। इसमें कोई अभ्यर्थी किसी कारणवश इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाते हैं। और छूट जाते हैं। वैसे अभ्यर्थी के लिए 04 एवं 05 दिसंबर को विशेष कैंप का आयोजन कर गृह रक्षक शारीरिक दक्षता परीक्षा भाग लेने का मौका दिया जाएगा।

Previous post शिशु मृत्यु को नियंत्रित करने को स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ  कार्यशाला हुआ आयोजित
Next post बिहार भाजपा के सह प्रभारी के निधन पर भाजपा नेताओं शोकाकूल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial