बिहार भाजपा के सह प्रभारी के निधन पर भाजपा नेताओं शोकाकूल
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के के सह-प्रभारी, कुशल संगठनकर्ता सुनील ओझा के असामयिक निधन के समाचार से भाजपा परिवार में शोक की लहर है। गुजरात में दो बार विधायक रहे। नरेंद्र मोदी जी के लिए अपना सब कुछ छोड़कर 2013 से वाराणसी को अपना घर बनाकर जिन्होंने वाराणसी कॉरिडोर को सफल बनाने हेतु कड़ी मेहनत की। प्रचार प्रसार और तामझाम से दूर बस पार्टी संगठन विचारधारा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने का कार्य किया। इतने कम समय में उन्होंने कितनी बारीकी से बिहार को समझा। एक एक कार्यकर्ताओं के करीब जाने की कोशिश की। उनकी मृत्यु की खबर सुन कर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, कटिहार के विधायक व पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ,प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढा विधायक कविता पासवान, महापौर उषा देवी अग्रवाल,पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह ,पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी , लोकसभा प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, वीरेंद्र यादव, सौरभ कुमार मालाकार ,लोकसभा संयोजक कैलाश सिंह,सहसंयोजक गोविंद अधिकारी, जिला उपाध्यक्ष दिलीप वर्मा, प्रकाश सिंह गुड्डू, राजकुमार राय, राघवेंद्र सिंह, शोभा जयसवाल, रंजन झा, मुकेश पासवान, जिला मंत्री धर्मनाथ तिवारी, मंजू चंद्रवंशी ,शांति जायसवाल, राजीव भारती, आलोक मंडल, सहित बड़ी संख्या में भाजपा के जिला व मंडल एवं शक्ति केंद्र और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने बिहार के सह प्रभारी रहे सुनील ओजा जी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए उन्हें नमन किया।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
