June 20, 2026

मूल निवासी संघ कटिहार इकाई द्वारा गोष्ठी का आयोजन।

Read Time:1 Minute, 20 Second

हसनगंज प्रखंड में मूल निवासियों की एक दिवसीय गोष्ठी जिलाध्यक्ष डॉ अशोक यादव के अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में स्पष्ट अंकित है कि इस देश में एससी-एसटी, ओबीसी हिंदू नहीं है बल्कि इस देश के मूलनिवासी हैं। हम इसी बात को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मूल निवासी संगठन का विस्तार लगातार कर रहे हैं। कार्यक्रम में बामसेफ जिला कमेटी के प्रशिक्षण सचिव डॉ भारतेंदु अजय ने कहा कि हम मूलनिवासियों को एकजुट होना है जिसके लिए कटिहार जिला इकाई द्वारा हसनगंज में गोष्ठी करते हुए प्रखंड कमेटी का विस्तार किया जा रहा है। इस दौरान श्रीलाल उरांव, अजय यादव, पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया डेमोक्रेटिक की स्थानीय उम्मीदवार मनीष यादव आदि उपस्थित थे जबकि दर्जनों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण मूल निवासी पहचान से जुड़े।

Previous post मनिहारी गैप इंस्टीट्यूट मामले में केस दर्ज, ठगी व अनैतिक हरकत के आरोपों की जांच शुरू।
Next post उत्तरी मुरादपुर पैक्स गोदाम का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial