August 25, 2026

भाजपा कटिहार नगर उत्तर मंडल की बैठक आयोजित

Read Time:1 Minute, 45 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

शहर के जैन अथिति भवन बिनोद पुर में भारतीय जनता पार्टी,कटिहार नगर उत्तर मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद,जिला उपाध्यक्षा सह प्रभारी शोभा जयसवाल,भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री वीरेंद्र यादव,मंडल महामंत्री मौसम कुमार,मनोज शर्मा,मंडल उपाध्यक्ष संजय शर्मा,बलराम चंद्रवंशी के संग बड़ी संख्या में मंडल के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।बूथ सशक्तिकरण के तहत बैठक में नगर उत्तर मंडल के 15 वार्ड के प्रभारी की घोषणा की गई। इनके प्रभारी क्रमशः ललन कुमार,श्याम चौधरी,गोपाल गुप्ता,बलराम चंद्रवंशी,राजेश शर्मा, शंभू शरण, संजय शर्मा, मनोज शर्मा, विजय चक्रबर्ती, आशा देवी, मौसम कुमार, कुंदन साह, गजानंद ठाकुर, विजय सिंह और अलका सिन्हा बनाए गए।नव चयनित वार्ड अध्यक्ष एवं उनके प्रभारी का स्वागत करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने उन्हें उनके दायित्व से अवगत कराते हुए पूरे मनोयोग से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Previous post मनिहारी में लायंस क्लब द्वारा मोतियाबिंद जांच शिविर, 08 मरीजों का होगा नि:शुल्क ऑपरेशन।
Next post मजदूर नेता विकास सिंह के भाजपा में आने से कटिहार के राजनीतिक गलियारों में मचा खलबली
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial