सीसीटीवी कैमरा से स्टेशन में असामाजिक गतिविधियों पर नजर पैनी:राकेश ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
रेल प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टिकोण से कटिहार स्टेशन पर संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को कटिहार स्टेशन पर आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार एवं जीआरपी रेल थाना अध्यक्ष मोहम्मद इमरान आलम के नेतृत्व में राजधानी एक्सप्रेस, अवध आसाम एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस सहित दर्जनों ट्रेनों में चेकिंग की गई।आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि रेल में यह चेकिंग आगे भी लगातार जारी रहेगी। कटिहार स्टेशन के एंट्री गेट पर काफी संख्या में सुरक्षा के जवानों को तैनात किया गया है। कटिहार रेल छेत्र अंतर्गत आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार के नेतृत्व में स्टेशन पर जगह जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरा के मदद से सभी असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखा जा रहा है। स्टेशन पर गस्ती और ट्रेनों में स्कॉट को बढ़ाते हुए अलर्ट रहते हुए सुरक्षा कर्मी कार्य कर रहे है। जिससे यात्रा के दौरान यात्रियों को कोई असुविधा न हो।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
