May 25, 2026

पैगंबर मोहम्मद साहब की जयंती पर निकाला गया जुलूस- ए- मोहम्मदी ।

Read Time:2 Minute, 15 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के अवसर पर कटिहार जिले के हसनगंज प्रखंड अंतर्गत ढेरुआ पंचायत के विभिन्न गांवों एवं हसनगंज में विशाल जुलूस निकालकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मोहम्मद साहब के संदेशों को बताया। इस दौरान सभी युवक एवं ग्रामीण एक-दूसरे को गले मिलकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन की चुस्त-दुरूस्त व्यवस्था दिखी। खुद हसनगंज थाना अध्यक्ष अनीस कुमार दल बल के साथ जुलूस में रहें। वही जुलूस का नेतृत्व करते हुए जिला परिषद शाहिद अख्तर ने कहा कि हजरत मोहम्मद सल्लाल्लाहो अलैही वसल्लम सभी के लिए रहमत बनकर आए थे। उन्होंने सभी को अमन एवं शांति का पैगाम दिया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में जुलूस निकाली गई। यह जुलूस- ए- मोहम्मदी हसनगंज जामे मस्जिद से निकाली थी। मौलाना मो आफताब ने कहा कि हमारे नबी हजरत मोहम्मद ने वतन से मोहब्बत का पैगाम दिया। यही वजह है कि हिन्दुस्तानी मुसलमान अपने मुल्क से बेपनाह मोहब्बत करते हैं। कहा कि महिलाओं, कमजोरों, यतीमों, बेवाओं एवं पड़ोसियों को भरपूर मदद करना चाहिए। इन्हीं के सदके में पूरी दुनिया बनी और पूरी दुनिया में इस्लाम फैला। जब वे तशरीफ लाए तो पूरी दुनिया में खुशिया मनाई गई। उन्होंने पूरी दुनिया में अमन व शाति का पैगाम फैलाने का काम किया। इसी उपलक्ष्य में हमलोग जुलूस निकालते हैं। इस मौके परजिला परिषद शाहिद अख्तर, पूर्व वार्ड सदस्य अब्दुल वाहिद, पैक्स अध्यक्ष मो मखदूम आदि रहें।

Previous post सीसीटीवी कैमरा से स्टेशन में असामाजिक गतिविधियों पर नजर पैनी:राकेश ।
Next post कांग्रेस के शिष्टमंडल ने डीआरएम से मिलकर सौंपा ज्ञापन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial