भाजपा सेवा पखवाड़ा के तहत महादलित बस्ती पहुंचे विधान पार्षद ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत मनसाही प्रखंड के भेलमारा पंचायत महा दलित बस्ती में महादलित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याओं को विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल द्वारा सुना गया। महादलित परिवारों के साथ सामूहिक भोज में भी विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल शामिल हुए। कटिहार विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत लगातार महादलित बस्ती का भ्रमण कर महादलित परिवारों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। साथ ही भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को भी महादलित परिवारों के बीच साझा कर रहे हैं। उनके साथ भोजन भी कर रहे हैं। कार्यक्रम में विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसको लेकर अपने जिले के विभिन्न महादलित क्षेत्र का भ्रमण कर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा हूं।विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के साथ भाजपा नेता पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, मंडल अध्यक्ष अशोक झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह, मंडल महामंत्री अमित साह, रंजीत सिंह, विनोद पंडित एवं पार्टी के अन्य कार्यकर्ता गण एवं पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
More Stories
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
तब्लीगी इज्तेमा की तैयारियां पूरी, जायरीन की सुविधा के लिए जारी हुआ नक्शा31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सालेहपुर-महेशपुर में होगा तीन दिवसीय इज्तेमा, रोशनी, पार्किंग और अन्य बुनियादी सुविधाओं की गई व्यवस्था
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र के सालेहपुर-महेशपुर में 31 अक्टूबर, एक और दो नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले...
