CDS जनरल बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर क्रैश में निधन, पत्नी समेत 13 लोगों की मौत
भारत के पहले चीफ डिफेंस स्टाफ यानी (CDS) बिपिन रावत की मृत्यु हो गई है । तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार की दोपहर करीब 12:20 में उनका हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। जिसमें जनरल रावत की पत्नी मधुलिका रावत समेत सेना के 14 लोग सवार थे। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है एक के घायल होने की खबर है। हादसे में घायल हुए सभी को गंभीर हालत में वेलिंगटन के मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया था। जहां से करीब सारे पांच घंटे तक खबर आती रहेगी जनरल रावत और उनकी पत्नी समेत कई जवान बुरी तरह घायल है। लेकिन फिर बारी बारी से मौत की खबर आने लगी और शाम तक खबर आ गई कि जनरल रावत पत्नी मधुलिका समेत 13 लोगों की मौत हो गई है। सिर्फ एक व्यक्ति जिंदा है जो पुरुष है। इस घटना के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले रावत सच्चे देशभक्त थे, उनके जाने का गहरा दुख जाहिर किया है । इसको लेकर प्रधानमंत्री ने ट्वीट में लिखा है जनरल रावत बेमिसाल सैनिक थे, सच्चे देशभक्त और हमारी सेनाओं के मॉर्डनाइजेशन के लिए योगदान दिया। उनके जाने से मुझे गहरा दुख हुआ ।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रावत का असमय निधन देश और सेना के कभी पूरी ना होने वाले क्षति है ।
More Stories
आंगनबाड़ी केंद्र की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, वार्ड सदस्य ने CO से कार्रवाई की मांग
डेस्क (बारसोई ) बारसोई प्रखंड के भवानीपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-11 के ग्राम पुरिया में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के...
प्रशासनिक कुशल प्रबंधन से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मनिहारी का श्रावणी मेला, प्रबुद्धजनों ने जताया आभार
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी गंगातट पर आयोजित श्रावणी मेला प्रशासन के कुशल प्रबंधन, बेहतर समन्वय और जनप्रतिनिधियों व कर्मियों...
भाई-बहन के अटूट प्रेम के साथ जिले में मनाया गया रक्षाबंधन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार को रक्षाबंधन का पावन पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बहनों...
रक्षाबंधन पर फलका बाजार में भयंकर जाम, दो घंटे तक थमी रफ्तार… पैदल चलना भी हुआ मुश्किल
मो0 काजु (फलका) रक्षाबंधन का त्योहार जहां भाई-बहन के प्यार का पर्व है, वहीं फलका बाजार में इस बार राहगीरों...
हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में उल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी प्रेम की राखी
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को...
रक्षाबंधन पर पुलिस जवानों की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र, बहनों की सुरक्षा का लिया संकल्प
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई अनुमंडल अंतर्गत बलरामपुर थाना परिसर में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा...
