November 10, 2026

वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव मनाया, आतंकी हमले में मरने वाले को दिया श्रद्धांजलि

Read Time:1 Minute, 13 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

वीर कुंवर सिंह जयंती के अवसर पर हिन्दू जागरण के द्वारा महेश्वरी एकेडमी परिसर में वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव मनाया गया। प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।साथ ही साथ वीर कुंवर सिंह अमर रहे का नारा सभी सदस्यों के द्वारा लगाया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के सभी सदस्यो के द्वारा अपना-अपना विचार रखा। तत्पश्चात पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मरने वाले हिन्दुओ को दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम में संगठन के सदस्य अमित जयसवाल विक्की, राम बाबू, अभिषेक कुमार, आनंद सिंह, राजेश कुमार वर्मा, डाo राजीव, दिलखुश झा, मुकेश भगत, अमित भगत, संजीव गुप्ता, नरेन्द्र राय, बासी दा, सुब्रत पाल ,चंचल साह, आदि मौजूद थे।

Previous post पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला अत्यंत निंदनीय व हृदयविदारक : सुनील कुमार यादव
Next post बाबा जीतन शाह के मजार पर उर्स का भव्य आयोजन, नेपाल से भी पहुंचे श्रद्धालु।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial