November 10, 2026

बाबा जीतन शाह के मजार पर उर्स का भव्य आयोजन, नेपाल से भी पहुंचे श्रद्धालु।

Read Time:57 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी में बाबा जीतन शाह की पीर मजार पर इस वर्ष भी पारंपरिक उर्स का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जा रहा है। खादिम मंजर सफी ने बताया कि सुबह से शाम तक चादरपोशी की रस्म अदा की जाएगी, जिसमें स्थानीय विधायक और प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल होंगे। संध्या में यूपी-बिहार के प्रसिद्ध कव्वालों की महफिल सजेगी। इस अवसर पर एक भव्य मेला भी लगाया गया है। उर्स में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजन में उर्स कमिटी के सभी सदस्य सक्रिय भूमिका में हैं।

Previous post वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव मनाया, आतंकी हमले में मरने वाले को दिया श्रद्धांजलि
Next post वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मक्का रेट पॉइंट का किया शुभारंभ ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial