जनता दरबार में चैती दुर्गा मंदिर का मामला गरमाया, दोनों पक्षों में आपसी सहमति नहीं बनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी के थाना परिसर में सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में भूमि विवाद के मामलों को लेकर प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। शनिवार को दो नये आवेदन प्रतिवेदित हुए और 6 मामलों का आपसी सहमति से निपटारा कर दिया गया। वहीं इस बार के जनता दरबार में नगर स्थित भगवती स्थान के समीप एक चैती दुर्गा स्थान के भूमि विवाद का मामला गरमाया रहा जहां दोनों पक्षों में आपसी सहमति नहीं बन पाने के कारण दंडाधिकारी ने मामले को बंद करते हुए दोनों पक्षों को स्वतंत्र कर दिया। वही एक पक्ष की ओर से चौरसिया कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चंद्र मंडल ने बताया कि जिस भूमि पर आवश्यक विवादित किया जा रहा है उसे भूमिदाता बेचन चौरसिया द्वारा एग्रीमेंट कर तय मूल्य पर खरीद लिया गया था और कमेटी के निर्णय पर एक विशाल मंदिर बनाने की योजना बनी। परंतु अचानक भूमिदाता बेचन चौरसिया के बीते वर्ष अचानक मृत्यु हो जाने के उपरांत उनके पुत्र अखिलेश चौरसिया द्वारा कब्जा कर विवाद को उत्पन्न करने की कोशिश की जा रही है। सुभाष चंद्र के अलावा अन्य ग्रामीणों व चौरसिया कमेटी के सदस्यों ने बताया कि उक्त स्थल पर विगत 40 वर्षों से चैती दुर्गा का पूजन किया जाता है।वहीं दूसरा पक्ष अखिलेश चौरसिया ने बताया कि जनता दरबार में सुसंगत सुनवाई नहीं हुई और मैं सक्षम न्यायालय की ओर रुक करूंगा। कहा कि जो कागजात कमेटी द्वारा दिखाई जा रही है वह सरासर फर्जी है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
