November 12, 2026

अस्तचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य देकर मनाया गया छठ पर्व ।

Read Time:1 Minute, 24 Second

बारसोई (राजकिशोर यादव)

चार दिवसीय उपासना का महापर्व छठ गुरुवार को अस्तचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य के साथ श्रद्धापूर्ण माहौल में मनाया गया I इस दौरान बारसोई नगर पंचायत सहित पुरे प्रखंड के श्रद्धालुओं को आस्था के साथ उत्साहित होकर उपासना करते देखा गया। विभिन्न नदि घाटों पर श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर के अस्त होने के स्वागत-सत्कार में लगकर और मन में पूर्ण आस्था के साथ आगामी कल नई ऊर्जा के साथ पुनः उदित होने तक परतिक्षारत है। ज्ञात हो कि आगामी कल सूर्य उदय को अर्घ देने के बाद छठ महापर्व का समापन हो जाएगा । वहीं इस महापर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में बनाए रखने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी दीक्षित श्वेतम के नेतृत्व में सभी नदी घाटों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल कि तैनाती की गई थी जो निरंतर श्रद्धालुओं एवं क्षेत्र रक्षा में तत्पर दिखें ।

Previous post मनिहारी के गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब, छठव्रतियों ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य।
Next post भोजपुरी संगीत के दिग्गज गायक भीम नारायण व्यास का हृदयाघात से निधन, संगीत प्रेमियों में शोक की लहर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial