November 12, 2026

मनिहारी के गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब, छठव्रतियों ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य।

Read Time:1 Minute, 2 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के विभिन्न घाटों पर छठ महापर्व की धूम देखने को मिली, जहां मुख्य गंगा घाट, मस्जिद घाट, कुटी घाट और हटिया घाट पर श्रद्धालुओं का मेला सा लग गया। सुरक्षा के लिए प्रशासन ने किए कड़े प्रबंध। महिला और पुलिस बल की तैनाती, एसडीएम कुमार सिद्धार्थ, एसडीपीओ मनोज कुमार सहित सभी अधिकारी व्यवस्थाओं पर नजर रखे रहे। एसडीआरएफ टीम ने मोटर बोट से गंगा में की निगरानी। संध्या 3:00 बजे से ही भक्तगण प्रसाद, सुप और डलिया लेकर घाटों पर पहुंचे। छठव्रतियों ने सूर्यास्त से पूर्व अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर देश, समाज और परिवार की मंगल कामना की।

Previous post छठ पूजा के तीसरे दिन जिले के विभिन्न छठ घाटों पर छठ व्रती ने डूबते हुए अस्पतालगामी सूर्य को दिया अर्घ्य
Next post अस्तचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य देकर मनाया गया छठ पर्व ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial