September 26, 2026

मनिहारी में कांग्रेस चुनाव कार्यालय का मुख्य पार्षद ने फिता काटकर किया उद्घाटन

Read Time:1 Minute, 37 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी में सोमवार को कांग्रेस चुनाव कार्यालय का का उद्घाटन नगर के मुख्य पार्षद सह युवा राजद के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार ने फिता काटकर किया। मौके पर इंडिया गठबंधन के सभी साथी मौजूद थे। उद्घाटन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजेश कुमार ने कहा कि गठबंधन के उम्मीदवार कांग्रेस प्रत्याशी तारीक अनवर को अधिक से अधिक मतों से जीताकर फिरका परस्त ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देना है।कहा की इसके लिए सभी कार्यकर्ता नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में बुथवाइज कमेटी बनाकर कांग्रेस के नीतियों से मतदाताओं को अवगत कराये।इस अवसर पर कांग्रेस के कोर्डिनेटर चंद्रभानु गुप्त, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मुन्ना सिंह, शेख नौशाद, राजद नेता, शेरू, नगर कांग्रेस अध्यक्ष साजिद,राजद प्रखंड अध्यक्ष विनय सिंह,राजद नगर प्रमुख सहदेव यादव, खालिद,तौफेज, गजेंद्र यादव, इरफान, पंकज यादव, मुकेश रविदास, लक्ष्मीकांत ऋषि सहित बड़ी संख्या में गठबंधन के साथी मौजूद थे।

Previous post अग्निकांड से बचाव हेतु जागरूक किया गया
Next post दिलारपुर के अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच चिकित्सकों ने भी मदद को हाथ बढ़ाया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial