September 26, 2026

अग्निकांड से बचाव हेतु जागरूक किया गया

Read Time:3 Minute, 7 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

बिहार अग्नि शमन सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत् 14 अप्रेल से 20 अप्रेल तक अग्नि से सुरक्षा करने एवं आम लोगों को जागरुक करने को लेकर मनिहारी के नगर पंचायत भवन के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जागरुकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद नगर के मुख्य पार्षद राजेश कुमार के मौजूदगी में अग्नि शमन सेवा के सहायक अग्नि समालय पदाधिकारी शिव शंकर यादव ने सभागार में मौजूद लोगों के बीच अग्नि कांड से कैसे बचाव करे और कैसे कम से कम अग्नि कांड में छती हो व अग्नि काण्ड की दुर्घटना से कैसे बचें, इसके लिए विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौक़े पर अनुमंडल अग्नि शामालय पदाधिकारी शिव शंकर यादव ने कहा कि बिहार अग्नि शामन सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत् 14 अप्रेल से 20 अप्रेल तक अग्नि से सुरक्षा करने एवं आम लोगों को जागरुक करने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है । सोमवार को इसके तहत मनिहारी के नगर पंचायत सभागार में एक बैठक कर नगर के गण्य मान्य लोग , वार्ड पार्षद एवं मुख्य पार्षद की मौजूदगी में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया जिसमें मौजूद लोगों को बताया गया कि खाना बनाते समय बर्तन में दो बाल्टी पानी रखें, थ्रेसर मशीन के पास दो ड्रम पानी रखें , फूस की झोपड़ी पर मिट्टी का लेप करें ,जहां तक संभव हो, खाना खुले में सुबह 9:00 बजे से पहले और शाम 6:00 बजे के बाद बनाए। वही आग लगने से बचाव के लिए क्या नहीं करना चाहिए इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि खेत के अवशेष को नही जलाएं,हवा बहने के समय भूलकर भी आग ना जलाएं ।जलते हुए माचिस की तीली एवं सिगरेट बीड़ी के टुकड़े को जहां तहां नही फेके,रसोई घर में मिट्टी का तेल एवं ज्वलनशील पदार्थ न रखें।इस मौक़े पर मुख्य रूप से मुख्य पार्षद राजेश कुमार,पार्षद ओम गुप्ता, गुलाब चौधरी, सहदेव यादव, जावेद,खालिद,ललन साह,गजेंद्र यादव, संजय सिंह, पंकज यादव आदि को अग्नि शामालय के गृह रक्षक अरविंद यादव, अग्निक अनिशा कुमारी, राजीव पासवान आदि ने प्रशिक्षण दिया।

Previous post कदवा में इंडिया गठबंधन घटक दल की बैठक आयोजित
Next post मनिहारी में कांग्रेस चुनाव कार्यालय का मुख्य पार्षद ने फिता काटकर किया उद्घाटन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial