शकरपुर गांव में आग से 10 परिवार के दो दर्जन घर जलकर राख ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत रिजवानपुर पंचायत के शकरपुर गांव में अचानक आग लग जाने से 10 परिवार के दो दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गई। इस अग्निकांड में 15 लाख से अधिक रुपए की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अबरारुउल हक एवं पूर्व जिला पार्षद प्रवेज आलम में घटनास्थल पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अबरारुल हक एवं पूर्व जिला परिषद परवेज आलम ने बताया कि शकरपुर गांव के निवासी रमजान अली, फरमान, सनोवर, शकीरा, हैदर,साजन, सिद्दीक, नूर मोहम्मद,फूल मोहम्मद,कुद्दुस का दो दर्जन से अधिक घर जलकर स्वाहा हो गया है। उन्होंने बताया कि गांव के निवासी रमजान अली की लड़की की शादी 21 अप्रैल को होना तय हुआ है। शादी की तैयारी के पूर्ण तैयारी कर ली गई थी। घर में शादी के उद्देश्य से ढाई भर सोना, 60 भर चांदी, नगद ढाई लाख रुपये अग्निकांड में जलकर स्वाहा हो गया।अग्नि काँड में घर की सभी समान जल कर राख हो गयी है।अब रमजान अली के सामने लड़की की शादी करना बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह हो गया है। कांग्रेस नेता कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अबरारुउल हक ने सरकार से पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान का निर्माण करने के साथ-साथ नुकसान की उचित मुआवजा देते हुए भरपाई करने की मांग की है।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
