गंगा किनारे 6 से 18 वर्ष के बच्चों को तैराकी प्रशिक्षण, आपदा में आत्मरक्षा का मिलेगा पाठ।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी प्रखंड के गंगातटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले 6 से 18 आयु वर्ग के स्कूली बच्चों को आपदा प्रबंधन विभाग के तत्वावधान में तैराकी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 27 मई से 6 जून तक चलेगा, जिसमें कुल 360 बच्चों को शामिल किया जाएगा।अंचलाधिकारी निहारिका राय ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के समय बच्चों को आत्मरक्षा के योग्य बनाना है। गंगा नदी के निर्धारित सुरक्षित क्षेत्र में हर चरण में 60 बच्चों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस कार्य में फिलहाल पांच प्रशिक्षकों की टीम लगी हुई है।प्रशिक्षण पूरा होने पर जिला पदाधिकारी द्वारा बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक अभिभावक या छात्र अंचल कार्यालय से संपर्क कर नामांकन करा सकते हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में यह पहल सुरक्षा की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
भूमि सर्वेक्षण एवं बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक संगीता देवी ने की बैठक।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज अपने निजी आवास पर विधानसभा क्षेत्र...
