लखनपुर पंचायत की मुखिया श्वेता राय ने पंचायत सरकार भवन हेतु दान की 31 डिसमिल भूमि।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
सामाजिक व जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय लखनपुर पंचायत की मुखिया श्वेता राय ने पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु 31 डिसमिल (330 वर्गकड़ी) भूमि महामहिम राज्यपाल के नाम दान की। भूमि दान की प्रक्रिया मनिहारी अवर निबंधक कार्यालय में पूरी की गई। अवर निबंधक संजय कुमार, कातिब राकेश कुमार राय व विवेक कुमार की उपस्थिति में निबंधन संपन्न हुआ।मुखिया श्वेता राय ने बताया कि यह भूमि उनके स्वर्गीय पति संजीव राय व ससुर की जनसेवा की भावना को समर्पित है। पंचायत सरकार भवन से लोगों को एक ही स्थान पर सरकारी योजनाओं की जानकारी और समाधान मिल सकेगा।अमदाबाद प्रखंड विकास पदाधिकारी इन्द्रदेव कुमार निराला व पंचायत राज पदाधिकारी सोनू गुप्ता ने मुखिया के योगदान की सराहना की। इस भूमि दान के साथ अमदाबाद प्रखंड के सभी 12 पंचायतों के भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
