June 26, 2026

कदवा विधानसभा क्षेत्र से जदयू उम्मीदवार दुलाल चंद्र गोस्वामी बने विधायक

Read Time:6 Minute, 42 Second

एनडीए के कार्यकर्ता एवं कदवा की नागरिक की जीत है : दुलाल चंद्र गोस्वामी

प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार)

कदवा विधानसभा क्षेत्र के एनडीए के जदयू उम्मीदवार दुलाल चंद्र गोस्वामी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के उम्मीदवार डॉक्टर शकील अहमद को पराजित कर विधायक बन गये हैं।नव निर्वाचित विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी कहते हैं कि यह जीत हमारी नहीं है,बल्कि कदवा विधानसभा क्षेत्र के एनडीए के कार्यकर्ता एवं कदवा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की जीत है। कदवा विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने आपसी मतभेद भुलाकर एक जुट होकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों से खुश होकर एनडीए को के पक्ष में मतदान किया है।नव निर्वाचित विधायक दुलालचंद गोस्वामी ने कहा कि कदवा विधानसभा क्षेत्र के लोग काफी सरल स्वभाव के हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बिहार का जो विकास में जो विकास कार्य हुआ है। इसी का परिणाम है कि यहां की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों पर विश्वास रखते आ रहे हैं और आगे भी रखेंगे। कदवा विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने जो मुझे आशीर्वाद देकर विधानसभा पहुंचने का कार्य किया है। इसके लिए मैं इस क्षेत्र की जनता को साधुवाद देता हूं। नव निर्वाचित विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी पिछले 5 वर्षों तक कटिहार जिले में जदयू से सांसद रहे हैं और अपने कार्यकाल में कटिहार जिले सहित कदवा विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगिंग विकास करने का कार्य किया है। इसलिए इन्हें विकास पुरुष के नाम से लोग जाने जाते हैं। दुलाल चंद्र गोस्वामी दो 1990 में राजनीतिक में आये।1995 में 144 बारसोई विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर विधायक बने। 2010 में 65 बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े और भारी मतों से चुनाव जीते। 2014 में श्रम संसाधन विभाग के मंत्री 19 माह तक रहे। 2019 में कटिहार लोकसभा से जदयू के टिकट पर सांसद बने। 2024 तक इन्होंने सांसद के रूप में कटिहार जिले सहित कदवा विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करने का कार्य किया। 2025 में जदयू के सुप्रीमो नीतीश कुमार ने इन्हें कदवा विधानसभा क्षेत्र से जदयू का उम्मीदवार बनाया। उन्होंने उम्मीदवार बनते ही कदवा विधानसभा क्षेत्र का सघन रूप से भ्रमण करना प्रारंभ कर दिया। कदवा प्रखंड के शुक्र हाट रोड स्थित विवाह भवन में यह अपना कार्य चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया और चुनाव कार्यालय में ही दिन रात रहकर कदवा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का नियमित रूप से जनसंपर्क अभियान चलाया।जनसंपर्क अभियान में इन्हें यह भी नहीं पता था कि दोपहर का भोजन करना है। संध्या में नाश्ता करना है। प्रत्येक दिन सुबह 6 से 7 बजे चुनाव कार्यालय से चूड़ा दही खाकर निकलते थे और देर रात तक जनसंपर्क करने के पश्चात पुनः चुनाव कार्यालय पहुंचते थे।चुनाव कार्यालय में एनडीए के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी के साथ बैठक कर रणनीति बनाए बनाते थे।दिन-रात इनके द्वारा जो संघर्ष किया गया। यह संघर्ष आम लोगों के दिल को छू गया। इन्होंने चुनाव भी व्यवस्था का सिस्टम का संपूर्ण प्रभार कदवा परिक्षेत्र के भाजपा संगठन के पदाधिकारी एवं नेताओं को दे दिया।भाजपा नेता इंद्रजीत सिंह उर्फ पप्पू सिंह को चुनाव कार्यालय का प्रभारी बनाया गया। साथ ही भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार साह,पूर्णिया जिला के ओबीसी प्रभारी मनोज कुमार मंडल, क्षेत्रीय प्रभारी अशोक कुमार मेहता,डंडखोरा मंडल के प्रभारी धर्मेंद्र नाथ ठाकुर,बलिया बेलोन के प्रभारी विपिन बिहारी साह,कदवा मंडल अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह सहित भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को चुनाव सिस्टम का एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गया था। सभी लोगों ने अपनी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निर्वाह ईमानदारी पूर्वक करने का कार्य किया। इस कड़ी में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार दास, युवा अध्यक्ष राणा सिंह, ओमप्रकाश भगत, चंदन भगत सहित जदयू के पदाधिकारी नेता ने भी अपनी-अपनी जिम्मेवारी को ईमानदारी पूर्वक निर्वाह किया। जिसका परिणाम हुआ कि कदवा विधानसभा क्षेत्र में भारी मतों से जदयू के उम्मीदवार दुलाल चंद्र गोस्वामी विजयी हुये। इस जीत कदवा विधानसभा क्षेत्र के लोग काफी खुश हैं।

Previous post मनिहारी से चौथी बार विधायक बने मनोहर सिंह, बधाइयों का तांता जारी।
Next post बाल दिवस पर जयमाला शिक्षा निकेतन में बच्चों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial