September 22, 2026

मतदान समाप्त होते समर्थकों द्वारा चौक चौराहों पर हार जीत के दावे

Read Time:2 Minute, 9 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

लोकसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा राष्ट्रीय, प्रादेशिक और स्थानीय मुद्दों को लेकर अपने-अपने पक्ष में वोट मांगने का अनुरोध किया गया। इस दौरान धर्म और जाति के आधार पर चुनाव आयोग द्वारा लगाए गए रोक का पूरा असर रहा। किंतु चुनाव बीतने के बाद हार जीत का गणित बिठाने का दौर शुरू होने के बाद राजनीतिक दलों के समर्थकों द्वारा जातीय समीकरणों को ही प्राथमिकता दिया जा रहा है। मनिहारी के विभिन्न चौक चौराहों, चाय के दुकानों व चौपालों पर बदले परिवेश में समर्थकों द्वारा अपने पक्ष में जाति जनसंख्या सामने लाकर पलड़ा भारी बताने का प्रयास किया जा रहा है। मालूम हो कि कटिहार लोकसभा क्षेत्र से एक तरफ महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी तारीक अनवर और दूसरे तरफ एनडीए गठबंधन से जदयू प्रत्याशी दुलालचंद गोस्वामी के भाग्य का फैसला जनता जनार्दन ने शुक्रवार को मतदान कर इवीएम में कैद कर दिया ।चुनावी चर्चा के गर्माहट का अंदाजा यह है कि मतदान समाप्त होते ही विभिन्न चौराहों पर जनता द्वारा सरकार बनाने का दावा किया जा रहा है। चौपालों पर मात खाये और भारी पड़े पक्ष के लोग होमवर्क करके अपने उम्मीदवार के पक्ष में कसीदे गढ़ने लगे हैं। यह सिलसिला आगामी 4 जून को ही समाप्त होगा जब उम्मीदवारों के भाग्य का पिटारा खुलेगा। फिलहाल महीने भर ऐसे ही कैलकुलेशन का दौर चलता रहेगा।

Previous post चिलचिलाती धूप के साथ गुमश भरी गर्मी के बीच कटिहार जिले के मतदान केदों पर मतदाताओं ने मताधिकार का किया प्रयोग
Next post भीषण गर्मी ने किया बेहाल लोगों का जीना हुआ मुहाल, किसानों की चिंता बड़ी सूखने लगीं है मखाना फसल पटवन जारी ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial