September 18, 2026

मनिहारी रेल थाना में स्वच्छता अभियान और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

Read Time:1 Minute, 4 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

बिहार पुलिस सप्ताह दिवस के अवसर पर रविवार को मनिहारी राजकीय रेल थाना परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष जीतनारायण हेंब्रम के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने परिसर व आसपास के क्षेत्रों की सफाई की और फलदार व छायादार पौधे लगाए। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और पुलिस-जनता के संबंधों को मजबूत करना था। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों को भी स्वच्छता व हरियाली बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर हवलदार मनोहर कुमार, संजय कुमार सिंह, पीटीसी धर्मराज सिंह, नीतीश कुमार, पिंटू कुमार मौजूद थे।

Previous post दुर्लभ अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर: 1500 साल पुरानी आस्था का केंद्र
Next post विशेष समकालीन अभियान के दौरान दो गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial