September 18, 2026

दुर्लभ अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर: 1500 साल पुरानी आस्था का केंद्र

Read Time:1 Minute, 43 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी नगर पंचायत स्थित अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर भक्तों की गहरी आस्था का केंद्र बना हुआ है। यह मंदिर अपने दुर्लभ अर्धनारीश्वर शिवलिंग के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें शिव और पार्वती का संयुक्त स्वरूप अंकित है। इस प्राचीन मंदिर का उल्लेख 1905 के पूर्णिया गेजेटियर में भी मिलता है।विख्यात पुरातत्ववेत्ता डॉ. सुनीति कुमार चटर्जी ने इसे 1500 साल पुराना बताया था। मान्यता है कि शिव भक्त कन्हैया लाल अग्रवाल को भगवान शिव ने स्वप्न में इस शिवलिंग के अस्तित्व की जानकारी दी थी, जिसके बाद विधिपूर्वक प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई।हर साल महाशिवरात्रि, सावन सोमवार और अन्य धार्मिक अवसरों पर यहां विशेष पूजा-अर्चना और मेले का आयोजन होता है। गंगा तट पर स्थित होने के कारण दूर-दूर से श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर के गर्भगृह के विस्तार की आवश्यकता महसूस की जा रही है। यह मंदिर न केवल धार्मिक बल्कि ऐतिहासिक दृष्टि से भी मनिहारी की पहचान बन चुका है।

Previous post संतमत सत्संग का 46वां वार्षिक अधिवेशन: भव्य तैयारियां जोरों पर
Next post मनिहारी रेल थाना में स्वच्छता अभियान और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial