गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं के आगमन पूर्व चलाया गया स्वच्छता अभियान।
सूरज कुमार सिंह (बरारी)
सावन माह में श्रद्धालुओं के स्वच्छ स्नान हेतु गंगा घाटों साफ सफाई किया गया इस संबंध में गंगा समग्र के प्रखंड संयोजक बाबा ने बताया कि गंगा समग्र की टीम लगातार काढ़ागोला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कार्यरत रहती है।आज गंगा समग्र काढ़ागोला घाट समिति द्वारा 235 वां रविवार लगातार गंगा घाट पर स्वच्छता एवं जागरूकता का कार्यक्रम चलाया गया। सावन मास के आगमन को देखते हुए आज विशेष अभियान चलाया गया। काढ़ागोला गंगा घाट ऐतिहासिक स्थल है जहाँ दूर दूर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु स्नान,पूजा पाठ करने आते हैं।बाबा ने बताया कि काढ़ागोला गंगा घाट पर प्रति दिन हजारों श्रद्धालु स्नान,पूजा के लिए आते हैं।सावन मास इस बार दो महीने तक का होने वाला है।सावन माह में हजारों श्रद्धालु काढ़ागोला गंगा घाट पर गंगा स्नान पूजा-पाठ करने आते हैं और यहाँ से जल भर कर विभिन्न शिव मंदिरों में जल चढ़ाने जाते हैं। गंगा समग्र के कार्यकर्ताओं द्वारा ही अपने श्रम दान कर जो भी व्यवस्था हो कर रहा है।साथ ही गंगा घाट पर गंगा समग्र के कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम एवं शौचालय का पुनर्निर्माण किया गया। ज्ञात हो कि सावन माह में उक्त घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु स्नान पूजा एवं जल उठाने आते हैं। इस कार्य को पूरा करने में प्रखंड संयोजक मनोज साह,मनोज गुप्ता, कुमोद मंडल,रूदल मंडल, जीवछ गुप्ता, मनोज गुप्ता,राहुल राज,कुमोद मंडल,मुन्ना चौधरी, महाराणा मंडल,राजीव साह,मन्नू साह,चंदन मंडल,अमित कुमार,टुल्लू राय,एतवारी मंडल, इत्यादि कार्यकर्ता शामिल रहे।
More Stories
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51.68 ग्राम स्मैक और 83,790 रुपये नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के...
मनिहारी पुलिस की संध्या गश्ती में शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में 5 युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) संध्या गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना पर मनिहारी थाना पुलिस ने कुमारीपुर बैंक के पास...
मनिहारी पुलिस की वाहन चेकिंग में 25.875 लीटर विदेशी शराब जब्त, स्कूटी सवार युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को मनिहारी थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक...
संसद के बैठक और निर्देश का अब दिख रहा असर कटाव निरोधी कार्य में आई तेजी – सुनील कुमार यादव
(डेस्क |कटिहार) कटिहार सांसद तारीक अनवर के निर्देश पर शनिवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कांग्रेस के एक...
अतिक्रमण के नाम पर फुटकर दुकानदारों का उत्पीड़न बंद करे नगर निगम: भुवन
(डेस्क| कटिहार) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स के महासचिव ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र कटिहार। नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर...
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
