June 22, 2026

बल्दियाबाड़ी में चचेरे भाई पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने कांड दर्ज कर शुरू की छापेमारी

Read Time:1 Minute, 21 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र के बल्दियाबाड़ी में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां 19 वर्षीय युवक सुशांत पर अपनी नाबालिग चचेरी बहन से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने मनिहारी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मनिहारी थाना कांड संख्या 303/25 दर्ज किया है, जिसमें पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराएं शामिल हैं।थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया जारी है। घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है और स्थानीय लोग आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी व कठोर सज़ा की मांग कर रहे हैं।

Previous post अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम, प्रतिभाओं ने जीता सबका मन
Next post तनिष्का ट्रेडिंग का उद्घाटन में पहुंचे मुख्य पार्षद प्रतिनिधि संजीव कृष्णन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial