July 20, 2026

मेडिकल कॉलेज में इनकम टैक्स के छापामारी पर कांग्रेस ने किया निंदा ।

Read Time:2 Minute, 58 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार जिले अन्तर्गत अल करीम यूनिवर्सिटी के कटिहार मेडिकल कॉलेज कैंपस में इनकम टैक्स के छापामारी पर कांग्रेस ने विरोध करते हुए करी निंदा की है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता पूर्व विधायक पूनम पासवान कांग्रेस के निवर्तमान जिला अध्यक्ष प्रेम राय पिछड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश यादव मशरुर आलम ने आज मेडिकल कॉलेज जाकर राज्यसभा सांसद अहमद अशफाक करीम से मिलने के पश्चात कहा की नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खुलेगी और भारत सरकार के ईडी सीबीआई आईटी से हम डरने वाले नहीं है। बार-बार केंद्रीय एजेंसियों के छापामारी के बावजूद कुछ हासिल नहीं होता नाहक परेशान करने के उद्देश्य से यह छापामारी होती है। सीमांचल के रीढ का हड्डी कटिहार का मेडिकल कॉलेज है जहां आज हार्ट और ब्रेन का भी सफल ऑपरेशन होता है। मेडिकल कॉलेज के कारण हजारों परिवारों का रोजी रोजगार चलता है। केंद्रीय एजेंसियों के बार-बार छापामारी से चिकित्सीय और शैक्षणिक माहौल खराब होता है चुकी अहमद अशफाक करीम राज्यसभा के सांसद है और अल्पसंख्यक बिरादरी से आते हैं इस वजह से इन्हें बार-बार टारगेट किया जाता है। नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस के लोगों से कहा कि अगर मेडिकल कॉलेज वाकई में भ्रष्टाचार का अड्डा है तो भाजपा आरएसएस के लोग कसम खा ले कि चाहे कुछ भी हो जाए मेडिकल कॉलेज में वह इलाज नहीं करवाएंगे। भारत सरकार केंद्रीय एजेंसियों का लगातार दुरुपयोग विपक्षी पार्टियों के ऊपर करती है। कांग्रेस के हमारे नेता आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी जी राहुल गांधी जी राजद के लालू प्रसाद, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, जदयू के नेताओं को भी लगातार केंद्रीय एजेंसियां परेशान करने का कार्य कर कर रही है। शासन सत्ता कभी भी स्थाई नहीं रहता। 2024 में नफरत की राजनीति करने वाले को जनता सबक सिखाएगी और इंडिया गठबंधन का सरकार निश्चित तौर पर बनेगा।

Previous post महालोन मेला महोत्सव का हुआ आयोजन।
Next post सीओ के नेतृत्व में तीन कांड में जब्त विदेशी शराब को किया गया नष्ट।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial