September 16, 2026

महालोन मेला महोत्सव का हुआ आयोजन।

Read Time:2 Minute, 20 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में एमएस बजाज मोटरसाइकिल महालोन मेला महोत्सव का विधिवत उद्घाटन जिला परिषद मो शाहिद अख्तर, प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, पूर्व मुखिया विजय कुमार साह, भाजपा महामंत्री प्रशांत कुमार झा आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर व फीता काटकर किया। मौके पर जिला परिषद मो शाहिद अख्तर व प्रखंड प्रमुख नीलू देवी ने बताया कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से लोगों को मोटरसाइकिल खरीदने व परचेज करने के लिए शहर की ओर जाना पड़ता था। आज शहर की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्र में बजाज महालोन मेले का आयोजन किया गया है, जिससे लोग अब शहर की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्र में भी मोटरसाइकिल की खरीद कर सकेंगे। बताया अगर आप इस दुर्गा पूजा में अपना घर, मोटसाइकिल खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज आपके पास लोन लेने का अच्छा मौका है।दरअसल 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक त्योहार पर ग्राहकों के लिए महालोन मेले का आयोजन किया गया है। इसमें ग्राहकों को हर तरह का लोन और अन्य बैंकिंग सुविधाएं दी जा रही हैं। महालोन मेले में ग्राहकों को मोटसाइकिल लोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बजाज के सभी गाड़ियों का लोन किया जाता है। हर तरह की मोटसाइकिल उपलब्ध है। इस मौके पर भूतपूर्व प्रमुख मनोज कुमार मंडल, भाजपा महामंत्री प्रशांत कुमार झा, समाजसेवी गौतम कुमार, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मंडल, सरपंच अनिल मंडल, मोहम्मद अशफाक आलम व कंपनी के प्रोपराइटर आकाश अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Previous post उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सौंदर्यीकरण कार्य का प्रमुख ने किया उद्घाटन।
Next post मेडिकल कॉलेज में इनकम टैक्स के छापामारी पर कांग्रेस ने किया निंदा ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial