November 10, 2026

बिहार बजट पर कांग्रेस ने जताई निराशा, बताया जुमलों का पुलिंदा।

Read Time:57 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रेम राय ने बिहार सरकार के बजट को निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि बजट में रोजगार, किसानों और महंगाई पर कोई ठोस प्रावधान नहीं है। आशा, जीविका, आंगनवाड़ी व अन्य स्कीम वर्करों की मांगें अनदेखी की गई हैं। सात निश्चय योजना का भी जिक्र नहीं है। कांग्रेस ने इसे गरीबों, छात्रों और युवाओं के भविष्य के साथ मजाक बताया। उन्होंने सवाल किया कि बजट में घोषित योजनाओं के लिए धनराशि कहां से आएगी? यह बजट सिर्फ चुनावी जुमलेबाजी है, जिसमें जनता को दिग्भ्रमित करने की कोशिश की गई है।

Previous post प्रखंड बनने के 30 वर्षों बाद भी प्रखंड एवं अंचल को अपनी भूमि नहीं ।
Next post कटिहार जिला संवेदक संघ की विशेष बैठक आयोजित कर विभाग के मंत्री का किया पुतला दहन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial