November 10, 2026

कटिहार जिला संवेदक संघ की विशेष बैठक आयोजित कर विभाग के मंत्री का किया पुतला दहन।

Read Time:3 Minute, 21 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

कटिहार जिला संवेदक संघ की विशेष बैठक राज गार्डेन में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष पंकज सिंह ने किया। बैठक में सभी सदस्यों ने ग्लोबल टेंडर के माध्यम से संविदा निकालने के सरकार के निर्णय का एक स्वर में विरोध किया। बैठक के पश्चात संवेदक संघ ने ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी का पुतला दहन करते हुए अम्बेडकर चौक में विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने ग्लोबल टेंडर को रद्द करने की मांग कर रहे थे।कटिहार जिला संवेदक संघ के अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि संवेदकों ने एकमत होकर सहमति जताई कि यदि सरकार ग्लोबल टेंडर के माध्यम से कार्य करती है, तो इससे स्थानीय और छोटे संवेदक बेरोजगार हो जाएंगे। इसके परिणामस्वरूप, उनके आश्रित सभी लोग भी बेरोजगारी का सामना करेंगे, जिससे उनके परिवारों के सामने जीवनयापन की समस्या खड़ी हो जाएगी। संघ के अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा किबिहार में कुल 22,000 संवेदक हैं। इनके हितों की रक्षा और बिहार की आर्थिक समृद्धि के लिए यह अनिवार्य है, कि टेंडर केवल छोटे-छोटे संवेदकों के हित को ध्यान में रखते हुए निकाले जाएं। इस संदर्भ में, संवेदक संघ ने मांग की है कि ग्लोबल टेंडर को रद्द किया जाए। यदि छोटे संवेदकों को कम महत्व दिया जा रहा है, तो उनसे लाखों रुपए लेकर रजिस्ट्रेशन क्यों कराया गया? यह एक नैतिक चोरी है और सरकार को इस प्रकार की मानसिकता से बचना चाहिए।संवेदक संघ राजनीतिक प्रतिनिधियों से अपील करता है कि वे इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान दें और छोटे संवेदकों के हित में उचित कदम उठाएं। इस अवसर पर अशोक कुमार, उमाकांत सिंह, नंदकिशोर यादव,विनोद यादव, अमरनाथ राय, संजय कुमार चौधरी,अरुण कुमार चौधरी, सुनील कुमार सुमन, राजीव रंजन, अमरेश कुमार सिंह, मुरली यादव, सुशील कुमार झा, विनोद अग्रवाल, सुजीत सिंह, अनवर हुसैन, रंजन कुमार सिंह, वाल्मीकि सिंह, बम बम चौरसिया, मुकेश कुमार,पंंकज साह एवं अनियोजित अभियंता संघ के अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह, भोला चौधरी, गौरव सिंह, संजीव शुक्ला एवं सैकड़ों की संख्या में संघ के सदस्यों ने भाग लिया।

Previous post बिहार बजट पर कांग्रेस ने जताई निराशा, बताया जुमलों का पुलिंदा।
Next post श्वेता भारती को राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial