November 10, 2026

कृष्णा अल्लावरु को बिहार का नया प्रभारी बनने पर कांग्रेस नेताओं ने दिया बधाई ।

Read Time:2 Minute, 38 Second

(प्रवीण कुमार |कटिहार )

बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए कांग्रेस ने बड़ा बदलाव किया हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कृष्णा अल्लावरु को बिहार का नया प्रभारी नियुक्त किया हैं। जिसको लेकर पूरे बिहार के साथ-साथ कटिहार के भी कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इसी को लेकर कटिहार कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि कृष्णा अल्लावरू मूल रूप से कर्नाटक से आते हैं और एक प्रमुख यूथ कांग्रेस नेता हैं। उन्होंने हाल ही में बिहार कांग्रेस में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है इसलिए उन्हें बिहार कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है, जो उनकी राजनीतिक क्षमताओं और नेतृत्व कौशल का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि कृष्णा अल्लावरू को बिहार कांग्रेस प्रभारी बनाए जाने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और उनके नेतृत्व में संगठन को ताकत मिलेगी। सुनील कुमार यादव ने कहा कि कृष्णा अल्लावरू को बिहार कांग्रेस प्रभारी बनाए जाने पर पूरे कटिहार जिला के कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर हैं। वहीं कांग्रेस के सुनीता देवी,दिलीप विश्वास,संजय सिंह, प्रो० विनोद यादव व,सऊद आलम, शाहनवाज खान, राजेश रंजन मिश्रा,पंकज तंबाकूवाला,आम्रपाली यादव, मुन्नी पासवान, मोहम्मद इस्तेयाक आलम, राजेश उरांव, सोहराब अली, मोहम्मद मुस्ताक, राज आनंद सिंह, अरुण यादव, प्रीतम चक्रवर्ती, सूरज विश्वास, सिमरनजीत सिंह, निरंजन पोद्दार, मुन्ना सिंह, आले रसूल, मोहम्मद कादिर, अंसार काजमी, कैसरे हिंद, सिकंदर मंडल, मोहम्मद हसन, डॉक्टर सत्यनारायण ने भी खुशी जताई है और बधाई दिया हैं।

Previous post बदलते मौसम में मरिजों कि संख्या बढ़ा 100 लोगों ने पिएचसी में लिया स्वास्थ्य लाभ
Next post भाजपा के प्रखंड स्तरीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial