November 11, 2026

बदलते मौसम में मरिजों कि संख्या बढ़ा 100 लोगों ने पिएचसी में लिया स्वास्थ्य लाभ

Read Time:2 Minute, 13 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला प्रखंड क्षेत्रों में ठंड व धूप से मौसम में हर दिन बदलाव हो रहा है. इसका सीधा असर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में देखने को मिल रहा है. मौसम में उतार-चढ़ाव होने की वजह से अस्पतालों में सुबह से ही मरीजों की भीड़ लग रहा है. पिछले एक सप्ताह की बात करें तो मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है. बुखार, सर्दी-खांसी, शरीर में फोड़ा-फूंसी लूज मोशन उल्टी दस्तआदि लक्षण के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है. इन दिनों मौसम में हर दिन बदलाव हो रहा है. कभी-कभी अचानक ठंड हवा बढ़ जाती है तो कभी मौसम में नरमी आ जाती है. सुबह धूप निकलती है. लोग गर्मी लगने लगता हैं. मौसम में बदलाव का असर सेहत पर दिखने लगा है. कुर्सेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ उज्जवल कुमार सिंह ने बताया कि इन दिनों बुखार, सर्दी-खांसी, जुकाम और शरीर में फोड़ा फूंसी उल्टी दस्तआदि लक्षण से पीड़ित मरीज अधिक आ रहे हैं मरीज के स्वास्थ्य जांच के बाद दवा दी जाती है. यदि किसी मरीज की हालत गंभीर होती है तो उसे इमरजेंसी के लिए जिला अस्पताल भेज दिया जाता है. उन्होंने ने कहा कि मौसम बदलने के दौरान संक्रामक रोगों से बचाव के लिए साफ-सफाई जरूरी हैं. अक्सर मौसम में बदलाव के साथ हमारी इम्यूनिटी भी काफी कमजोर हो जाती है. ऐसे में विभिन्न बीमारियों और संक्रमणों का हमें शिकार बनाना आसान हो जाता है। वहीं शुक्रवार को ओपीडी सेवा में लगभग 100 मरीजों को देखा गया।

Previous post केंडल मार्च निकाल पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Next post कृष्णा अल्लावरु को बिहार का नया प्रभारी बनने पर कांग्रेस नेताओं ने दिया बधाई ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial