राजेंद्र आश्रम कटिहार में कांग्रेस की बैठक आयोजित
पूर्णिया में आयोजित होने वाली यात्रा की ऐतिहासिक सफलता को लेकर हुई चर्चा ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए आज कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम ,कटिहार में कांग्रेस के ऊर्जावान जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में अति महत्वपूर्ण बैठक हुई ।बैठक में जिला अध्यक्ष श्री यादव ने पूर्णिया में आयोजित होने वाली इस यात्रा की ऐतिहासिक सफलता को लेकर कई महत्वपूर्ण विंदुओं पर चर्चा की और उन्होंने कहा कि कटिहार जिला से कांग्रेस जनों एवं समर्थकों की अपार भीड़ उनके नेतृत्व में पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में जुटेगी। उन्होंने जानकारी दी की आगामी 30 जनवरी को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व वर्तमान शीर्षस्थ कांग्रेस नेता आदरणीय राहुल गांधी जी का पदार्पण होगा। पूर्णिया की रैली को वे संबोधित करेंगे और इस यात्रा की महत्ता और सबको अपनी भावना से अवगत कराएंगे। पूर्णिया की रैली के उपरांत राहुल गांधी जी कटिहार पूर्णिया बॉर्डर गेड़ाबाड़ी (कोढ़ा)में रात्रि विश्राम भी करेंगे। इसके उपरांत आगमी 31 जनवरी को पश्चिम बंगाल की यात्रा क्रम में बंगाल-बिहार सीमा पर उन्हें ऐतिहासिक विदाई भी दी जाएगी। राहुल गांधी जी के इन्हीं कार्यक्रमों को लेकर आज कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में कांग्रेस जनों की अति महत्वपूर्ण बैठक हुई । बैठक में सीएलपी लीडर व विधायक डॉक्टर शकील अहमद खान, मनिहारी के विधायक व अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर प्रसाद सिंह, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ,सुनीता देवी, दिलीप विश्वास, संजय सिंह ,आफताब कंचन ,अल्तमश दीवान ,पंकज तमाखुवाला, विकास सिंह, आम्रपाली यादव,मन्नी पासवान, मोहम्मद इश्तियाक आलम,सोहाब अली, शाहनवाज खान, पुतुल सिंह ,राजेश रंजन मिश्रा, आले रसूल, सिमरनजीत सिंह, विश्राम सिंह, राज आनंद, मुन्ना सिंह, अंजार आलम,महबूब आलम, मोहम्मद जहांगीर, फिरोज कुरैशी, मीणा श्री, श्वेता, अब्दुल कादिर, सूरज राय ,सऊद आलम, मोहम्मद हसन, गोपाल यादव, निरंजन यादव सहित कांग्रेस के सारे प्रकोष्ठों के नेता- कार्यकर्तागण बैठक में उपस्थित होकर अपने-अपने विचार रखे और पूर्णिया के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपनी- अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कटिहार जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने अपने सभी कांग्रेसी भाइयों से अपील की कि इस कार्यक्रम को पूरे मनोयोग से ऐतिहासिक बनाना है ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में सीमांचल में कांग्रेस का परचम लहराता रहे।
