सौरिया सार्वजनिक दुर्गा मंदिर प्रांगण में लगा हाई मास्ट एलइडी लाइट।
अशोक कुमार (डडंखोरा)
प्रखंड के सौरिया सार्वजनिक दुर्गा मंदिर सह सार्वजनिक हॉट में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास मद के द्वारा अनुशंसित 16 मीटर ऊँची हाई मास्ट एलईडी लाइट का अधिष्ठान कार्य का शुभारंभ सांसद दुलालचंद गोस्वामी ने किया ।इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार लगातार बिहार के विकास के लिए काम कर रहे हैं। सरकारी नौकरी का हो या रोजगार का मामला हो। लगातार सरकारी नौकरी की बहाली निकली जा रही है , नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। रोजगार की व्यवस्था की जा रही है। बच्चे एवं बच्चियों की पढ़ाई के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा मदद की जा रही है। बिहार के बच्चे व बच्चियों उच्च एवं तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर सकें । उन्होंने कहा कि बिहार सरकार विकास में विश्वास करती है। पिछड़ा, अति पिछड़ा ,दलित ,महादलित ,अल्पसंख्यक, आदिवासी वर्ग के लोगो के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है । इस मौके पर जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रमेश कुमार मंडल उर्फ टिंकू मंडल, संजीव श्रीवास्तव, चंदन कुमार मंडल ,कुंदन कुमार ,विक्रम मंडल, घनश्याम मंडल, इजहार खान ,निरंजन पोद्दार, अरुण मंडल, इंदल परिहार सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
