November 12, 2026

अमित शाह के बयान पर कांग्रेस का विरोध, गृह मंत्री का पुतला दहन।

Read Time:1 Minute, 9 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

राज्यसभा में डॉ. बीआर अंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस का विरोध तेज हो गया है। शुक्रवार को शहीद चौक पर कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए गृह मंत्री का पुतला फूंका। पूनम पासवान ने भाजपा पर अंबेडकर और संविधान का अपमान करने का आरोप लगाते हुए अमित शाह से माफी और इस्तीफे की मांग की। प्रेम राय ने राहुल गांधी पर दर्ज केस वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने बाबासाहब के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया और भाजपा पर संविधान से छेड़छाड़ का आरोप लगाया। सैकड़ों कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार को दलित विरोधी करार दिया।

Previous post पुलिस ने जालसाजी के मुख्य आरोपी को दबोचा, भेजा जेल।
Next post जनसंख्या नियंत्रण को लेकर आठ महिलाओं का हुआ बंध्याकरण।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial