November 15, 2026

मारपीट में संलिप्त दो आरोपी को किया गिरफ्तार कर भेजा जेल ।

Read Time:1 Minute, 44 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चुरबीघाट चामापाडा़ गांव में जमीनी विवाद में हुए मारपीट के दर्ज मामले में संलिप्त दो आरोपी को रौतारा पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मौके पर मो परवेज व मो साजिउद्दीन दोनों पिता मो जाबिर आलम साकिन चुरबीघाट चामापाडा़ निवासी को पुलिस ने जमीनी विवाद में हुए मारपीट में संलिप्त के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जिसको लेकर आवेदनकर्ता जमालुद्दीन पिता नासेद अली ने रौतारा थाना में प्राथमिकी संख्या 97/23 दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी में मो जमालुद्दीन ने जिक्र किया है कि जमीनी विवाद के चलते उन्हें आरोपी ने बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया है, जिसमें शरीर का कई भाग बुरी तरह से जख्मी हो गया है। मौके पर रौतारा थानाध्यक्ष मो दिलशाद खान ने बताया कि आवेदक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर, त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद संलिप्त दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस अवसर पर पुलिस बल आदि मौजूद रहे।

Previous post कांग्रेस ने प्रखंड प्रभारी का सूची किया जारी
Next post खोड़वा में एक दिवसीय जलसा का हुआ आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial