September 14, 2026

कटिहार पहुंचे काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

Read Time:4 Minute, 3 Second

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का कार्यलय का किया उदघाटन

प्रवीण कुमार (कटिहार)

बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी के दौरे की समीक्षा को लेकर मंगलबार को कैपिटल एक्सप्रेस से कटिहार पहुंचे जहां प्लेटफॉर्म संख्या एक पर मौजूद सैकड़ों की संख्या में कोंग्रेस अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में जोरदार फूल माला पहनाकर एवं बुके देकर स्वागत किया गया। कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं डा शकील अहमद खान के द्वारा मिरचाई बाड़ी स्थित जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनिल यादव के आवास पर बनाएं गए के भारत जोड़ो न्याय यात्रा का कार्यलय का उदघाटन किया गया। एवं सभी कार्यकर्ता से एक एक कर मिले। और भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई बाते बताई।जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने न्याय यात्रा के दौरे को प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि 29 जनवरी को किशनगंज के रास्ते अररिया जिला में राहुल गांधी रात्रि विश्राम करेगें।30 जनवरी को पूर्णिया रंगभूमी मैदान पर न्याय यात्रा में शामिल होंगे जिसके बाद कटिहार के कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र में रात्रि विश्राम करेगें वही राहुल गांधी का असम में हुए विरोध के सवाल पर कहा कि असम में कुछ लोग काला झंडा लेकर किया था विरोध जो निंदनीय है।बिहार की धरती में सीमांचल का इलाका उनके स्वागत करने में जुटे है।राम मंदिर जाने के लिए कांग्रेस ने विरोध नही किया। आपको याद होगा की कोंग्रेस के ही पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी ने उक्त मंदिर का ताला खुलवाया था।छात्र नौजवान किसान मजदूर महिला को न्याय दिलाने के लिए यात्रा निकाली गयी है।कांग्रेस को सीट दिलाने या राजनीति करने के लिए यह यात्रा नही है।पूर्णिया के रंगभूमी मैदान में न्याय यात्रा में आने के लिए लालू-नीतीश सहित सभी वामदलों के नेताओ को न्यौता दिया गया है। जिसमें हमारे गठबंधन के सभी दलों के लोग आएंगे।किसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का काफिला ढिगरी पहुंचा। जहा प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी के विश्राम स्थल का निरीक्षण किया। उसके उपरान्त सड़क मार्ग से पटना वापस हो गाए। इस मौके पर डॉ शकील अहमद खान, पूर्व विधायक सुनीता देवी, पुर्व विधायक पूनम पासवान,दिलीप विश्वास, तौकीर आलम, बीके ठाकुर, आफताब कंचन, प्रोफेसर विनोद यादव,अल्तमश दीवान, फिरोज कुरेशी, सऊद आलम, अमरपाली यादव, राजेश उरांव, मन्नी पासवान, मोहम्मद इश्तियाक आलम, सुबोध यादव, राजा मिश्रा,राजेश रंजन मिश्रा, पुतुल सिंह, राज आनंद, प्रीतम चक्रवर्ती, मोहम्मद असलम आदि उपस्थित थे।

Previous post रेल पुलिस ने अवध असाम एक्सप्रेस ट्रेन से 63 लीटर विदेशी शराब को किया जब्त
Next post मनिहारी में समारोह आयोजित कर भूमिहीनों को बांटी गयी बंदोबस्ती पर्चा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial