August 26, 2026

मनिहारी में समारोह आयोजित कर भूमिहीनों को बांटी गयी बंदोबस्ती पर्चा

Read Time:1 Minute, 16 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी के प्रखंड मुख्यालय परिसर में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार के सौजन्य से बंदोबस्ती व बासगीत पर्चा मनिहारी और अमदाबाद के लाभुकों के बीच बुधवार को वितरण किया गया। इनमें मनिहारी तथा अमदाबाद अंचल के गंगा ,कोशी एवं महानंदा नदी के कटाव से विस्थापित हुए भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चा दिया गया जिसमें मनिहारी अंचल के 77 एवं अमदाबाद अंचल के 135 भूमिहीन परिवार शामिल हैं। इस वितरण समारोह में भूमि सुधार उप समाहर्ता अशोक कुमार, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी गयानंद यादव, अंचल अधिकारी मनिहारी राजेश रंजन,अंचल पदाधिकारी (अमदाबाद) अनिल कुमार संतोषी, राजस्व अधिकारी मनिहारी विवेक आनंद,प्रभारी सी आई अमदाबाद मनोज ठाकुर उपस्थित रहे ।

Previous post कटिहार पहुंचे काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत
Next post नागरिक संघर्ष समिति ने कर्पूरी ठाकुर की १००वी जयंती मनाई , केंद्र ने भारत रत्न की घोषणा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial