2024 में देश के सत्ता से भाजपा को हटाने में कांग्रेस निभाएंगे मुख्य भूमिका – तारिक अनवर
पब्लिक न्यूज़ 24 ( कटिहार / मनिहारी )
कर्नाटक में चुनावी परिणाम के बाद बिहार में भी कांग्रेस अब एक्टिव मोड पर हैं। बिहार में भी संगठन को धारदार और मजबूत बनाने की पहल लगातार जारी है। इसी क्रम में कटिहार के मनिहारी में कांग्रेस की ओर से एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस से जुड़े नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता कांग्रेस के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुनील कुमार यादव ने किया। कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित इस कार्यशाला में मुख्य रूप से कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद तारिक अनवर,मनिहारी के विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मुख्य रूप से मौजूद थे। इस कार्यशाला में मौजूद कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्र महासचिव तारिक अनवर ने कहा कि 2024 में भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए कांग्रेस जमीनी स्तर पर तैयारी शुरू कर दिया है। उन्होंने मौजूद कांग्रेस नेताओं को संगठन मजबूती पर विशेष बल देने का आवाह्न किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ता चला जा रहा हैं पार्टी में कई पुराने लोग एक बार फिर से वापस आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव के बाद एक बार फिर यह साबित हो गया कि भाजपा का सही विकल्प कांग्रेस ही है। राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने कहा कि देश की जनता भी समझ चुकी है कि भाजपा को जनता की तकलीफ से कोई मतलब नहीं है वह सिर्फ जातिवाद की राजनीति ही कर सकती है इसलिए आगामी चुनाव में देश की जनता भाजपा को अवश्य सबक सिखाने का काम करेंगे। वहीं मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने कहा कि देश की जनता भी बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार से परेशान हो चुकी हैं और जनता भी देख रही है कि उनके दुख तकलीफ से भाजपा को कोई मतलब नहीं रह गया है। इसलिए अब कांग्रेस पार्टी को आम लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा हैं और आने वाले चुनाव में भाजपा का सफाया तय है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गया है और देश के युवा परेशान हैं भाजपा सरकार ने दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वायदा कर ठगने का काम किया। अब आगामी चुनाव में देश के युवा भाजपा को भी सबक सिखाने का काम करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुनील कुमार यादव ने कहा की इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय गोपाल यादव, मन्नान सहित अन्य लोगों का भी भरपूर सहयोग मिला है और उम्मीद करते हैं आज के कार्यक्रम के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में और भी ऊर्जा का संचार हुआ होगा और वह अपने अपने क्षेत्र में संगठन की मजबूती पर विशेष बल देंगे। मौके पर कांग्रेस के दिलीप विश्वास, बी के ठाकुर, संजय सिंह, तौकीर आलम,अल्तमस दीवान, चंद्र भानु गुप्त,मन्नान, एनूल अंसारी, प्रह्लाद गुप्ता, रिंकू मिश्रा, युधिष्ठिर मंडल,मुनेंद्र यादव, निरंजन यादव, गोपाल यादव, साजिद एवं नित्यानंद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस से जुड़े नेता कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण भी मुख्य रूप से मौजूद थे।
