September 25, 2026

सड़क दुर्घटना में घायल बच्ची की इलाज के दौरान मौत ।

Read Time:1 Minute, 21 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी कटिहार मुख्य मार्ग पर नारायणपुर में एक बच्ची नैना खातून ( उम्र 9 वर्ष ) पिता शेख रोकी का रविवार शाम बाइक की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गई थी जिसे करण मानस और उसके सहयोगियों द्वारा मनिहारी अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण बच्ची को मेडिकल कॉलेज फिर रेफर कर दिया गया। कुछ समय बाद स्थिति की और गंभीरता को देखते हुए मेडिकल कॉलेज से भागलपुर रेफर कर दिया गया जहां रास्ते में ही बच्ची की मौत हो गई। सुचना पर पहुंचे एस आई उदय यादव, बिमलेश कुमार ने कागजी प्रक्रिया कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। मौके पर ताजिम , बादल, पंचु मास्टर , मुकेश , दिलीप सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Previous post 2024 में देश के सत्ता से भाजपा को हटाने में कांग्रेस निभाएंगे मुख्य भूमिका – तारिक अनवर
Next post अग्नि पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री का किया वितरण।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial