November 6, 2026

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में मरीजों के बीच फल बांटे

Read Time:1 Minute, 9 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

देश सहित मनिहारी के कांग्रेसी भी किसी से कम नही। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी के जन्मदिन पर मनिहारी के कांग्रेस नेता मो सोहराब उर्फ शेरू और रजी इमाम ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ स्थानीय अनुमंडल अस्पताल में मरीजों के बीच फल का वितरण कर स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मालूम हो कि पिछले दिनों राहुल गांधी के पदयात्रा के पश्चात सम्पन्न हुई लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को अप्रत्याशित सफलता प्राप्त हुई और उस सफलतम संख्या में कटिहार लोकसभा से तारिक अनवर ने भी जीत दर्ज कर कांग्रेस के हाथों को मजबूत किए।इस अवसर पर जयप्रकाश यादव, रज्जाक,संजर, सज्जाद, जुनियर और कपिल यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous post मारपीट घटना में रेल कर्मी घायल एन एफ रेलवे इम्प्लॉइज यूनियन के पदाधिकारी ने घायल से मिले
Next post अधिवक्ता संघ ने अनुमंडल परिसर में धरना दिया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial