November 6, 2026

मारपीट घटना में रेल कर्मी घायल एन एफ रेलवे इम्प्लॉइज यूनियन के पदाधिकारी ने घायल से मिले

Read Time:2 Minute, 51 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

बीती रात के लगभग 9 बजे रेल कर्मी लालेश कुमार के साथ जावेद व उनके अन्य साथियों ने मिलकर मारपीट की और लालेश को बुरी तरह घायल कर दिया, घायल लालेश कुमार को देर रात एन एफ रेलवे इम्प्लॉयिज यूनियन कटिहार के सदस्यों द्वारा मंडल रेल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।लालेश कुमार जो की रेलवे इंजीनियरिंग गेट स० 5 में पदस्थापित हैं, उन्होंने बतलाया कि कार्य के दौरान जावेद जैसे लोग गेट पर आकर गेट खुला रखने को कहते हैं ताकि उनका मिट्टी डुलाई की ठीकेदारी निरंतर चलती रहे, ऐसा नहीं करने पर ऐसे लोग जान से मारने कि धमकी देते हैं।एन एफ रेलवे इम्प्लॉयिज यूनियन कटिहार के मंडल सचिव रुपेश कुमार ने बताया कि इस तरह के असामाजिक तत्वों द्वारा पहले भी कई गेटों पर ऐसी घटना को अंजाम दिया जा चुका है।रेल कर्मी अगर गेटों पर गेट खोलकर ड्यूटी करेंगे तो रेल में बड़ी दुर्घटना घट सकती है।दूसरी तरफ़ अगर उन माफियाओं का बात न माना तो कर्मियों पर जानलेवा हमला किया जाता है।हालाँकि इम्प्लॉयिज यूनियन के मंडल सचिव रुपेश कुमार ने इस घटना की पूर्ण जानकारी वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी कमल सिंह जी को दी।उन्होंने अस्वस्थ किया है कि इन तरह के घटना को अंजाम देने वालों पर कठोर से कठोर करवाई की जाएगी, इससे पहले भी ऐसे असामाजिक तत्वों पर कठोर करवाई की जा चुकी है।रुपेश कुमार ने बतलाया कि इम्प्लॉयिज यूनियन ने हर स्तर पर सभी गेटों का घेराव एवं सभी गेटों में सीसी कैमरा लगाने की माँग निरंतर जारी है।जिससे की ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और रेलकर्मी भयमुक्त होकर रेल और रेल-यात्री की सेवा में निरंतर रूप से कार्यरत हो पाये।इस अवसर पर मंडल सचिव रुपेश कुमार के साथ डी के , मुकुंद मिश्रा,विवेकानंद राय, मृतुंजय,राणा,सूरज मिश्रा, सुनील गुप्ता आदि-आदि मौजूद थे।

Previous post एअधिवक्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर किया विरोध
Next post कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में मरीजों के बीच फल बांटे
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial