November 12, 2026

6 अगस्त को समाहरणालय के समक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं करेगा धरना प्रदर्शन

Read Time:2 Minute, 24 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कोढा विधानसभा क्षेत्र में अनियमित विद्युत आपूर्ति को लेकर आगामी 6 अगस्त को जिला समाहरणालय के समक्ष प्रखंड कांग्रेस कमेटी कोढा एवं फलका के द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कोढा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अमरजीत यादव फलका प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद साजिद आलम पूरी तैयारी के साथ क्षेत्र में उद्घोषणा भी करवा रहे हैं।कांग्रेस के पूर्व विधायक पूनम पासवान ने बताया कि जिले के साथ-साथ कोढा विधानसभा क्षेत्र के कोढा एवं फलका प्रखंड में अनियमित बिजली आपूर्ति को लेकर लोग काफी परेशान है। अनियमित विद्युत आपूर्ति के कारण उपभोक्ताओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की डबल इंजन की सरकार 22 घंटे बिजली देने का वादा कर रही है मगर यहां 5 से 6 घंटे ही बिजली बमुश्किल से उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में कथनी और करनी में बहुत फर्क है। बिजली के पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को जहां परेशानी हो रही है।वहीं छात्र एवं छात्राओं को भी पठन-पाठन करने में काफी कठिनाइयों से गुजरना पड़ रहा है साथ ही किसानों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत उपभोक्ताओं के परेशानियों को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मौजूदगी में जिला समाहरणालय कटिहार के समक्ष अनियमित विद्युत आपूर्ति को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन कोढा एवं फलका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से किया जायेगा।

Previous post वृद्ध की मृत्यु पर परिजनों ने अस्पताल में काटा बवाल, लगाया लापरवाही का आरोप
Next post जन सुराज युवा संवाद कार्यक्रम में गरजे प्रशांत किशोर।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial