वृद्ध की मृत्यु पर परिजनों ने अस्पताल में काटा बवाल, लगाया लापरवाही का आरोप
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
रविवार को मनिहारी के अनुमंडल अस्पताल में एक 65 वर्षीय वृद्ध अकलू पासवान की मृत्यु के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। छोटी बाघमारा निवासी पैसठ वर्षीय अकलू पासवान की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा उन्हें एसडीएच लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला चिकित्सक डॉ. निधि ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक के परिजन केशव पासवान और गांधी पासवान ने आरोप लगाया कि अस्पताल में ऑक्सीजन की अव्यवस्था के कारण अकलू पासवान की जान गई। उनका दावा है कि ऑक्सीजन की कमी के चलते ही उनकी स्थिति गंभीर हो गई और समय पर उचित इलाज नहीं मिल सका। नगर के वार्ड पार्षद युगल पासवान ने भी अस्पताल में समुचित व्यवस्था न होने का आरोप लगाया। डॉ. निधि ने सीसीटीवी कैमरे की जांच करने की बात कही और बताया कि जांच के दौरान ही मरीज की मृत्यु हो गई। एक परिजन ने यह भी आरोप लगाया कि डॉ. निधि ने जांच के दौरान मरीज को छोड़कर बेबी फीडिंग पर चली गईं, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।घटना की सूचना मिलते ही मनिहारी थाना के सब इंस्पेक्टर मंटू कुमार सिंह और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। महिला चिकित्सक डॉ नीधि ने कहा कि गंभीर स्थिति के लिए अस्पताल में बयापक संसाधन की कमी है।इस दुखद घटना ने अस्पताल की व्यवस्थाओं और आपातकालीन सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों को न्याय और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाने की मांग की जा रही है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
