September 21, 2026

मनिहारी के बौलिया में शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित

Read Time:1 Minute, 44 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी के बौलिया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में कटिहार के उप विकास आयुक्त सौरभ सुमन यादव एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविन्द कुमार सिन्हा के मौजूदगी में बीडीओ रणधीर कुमार की अध्यक्षता में किया गया। मंच संचालन कूली पाड़ा के प्रध्यानापक बद्री रजक ने किया।कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने छात्र छात्राओं एवं उनके अविभावको को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बिहार सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही विद्यालय से जुड़ी कई समस्याओं का जिक्र स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अभिवाहको एवं शिक्षको द्वारा उठाया गया। जिसमे मुख्य रूप से विद्यालय में छात्रों के लिए भवन का निर्माण आदि की मांग किया गया।इस अवसर पर बीओ अरविंद कुमार सिन्हा, प्रधानाध्यापक अरुण कुमार यादव, शिक्षक इफ्तेखार अहमद, जयप्रकाश यादव, मनोज कुमार, बेबी देवी, नंदकिशोर यादव, वार्ड सदस्य बिनोद सहनी सहित अनेक ग्रामीण, अभिभावक मौजूद थे।

Previous post कांग्रेस के न्याय यात्रा में कटिहार के कांग्रेसियों को भी अहम जिम्मेवारी मिली
Next post हसनगंज प्रमुख पर लाया गया अविश्वास प्रस्ताव हुआ खारिज, नीलू देवी बनी पुनः प्रखंड प्रमुख ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial