कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बने सुनील कुमार यादव
प्रवीण कुमार (कटिहार)
बिहार में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष की सूची जारी किया गया। जिसमें कटिहार जिला अध्यक्ष के रूप में सुनील कुमार यादव को मनोनीत किया गया। इनके जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी से जुड़े नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह का माहौल हैं। जिला अध्यक्ष की सूची जारी किए जाने के बाद गुरुवार को युवा कांग्रेस की ओर से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सह नवमनोनीत जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव के आवासीय कार्यालय में एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अभिनंदन समारोह में सभी ने नव मनोनीत जिला अध्यक्ष का फूल- मालाओं से जोरदार अभिनंदन किया और सभी ने मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारी प्राथमिकता संगठन को धारदार और मजबूत करना एवं सभी को साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता होगी कि बूथ स्तर तक संगठन को धारदार एवं मजबूत बनाया जाएगा। इस अवसर पर दिलीप विश्वास, संजय सिंह, नगर अध्यक्ष राजेश रंजन मिश्रा, मन्नी पासवान, मोहम्मद इश्तियाक आलम, बंटी कुमार, नीरज पोद्दार, सौरभ सिन्हा, मोहम्मद सोहेल, नितिन सिन्हा, मोहम्मद आलमगीर, लकी कुमार, संजय सिंह, मोहम्मद अखलाक, निरंजन पोद्दार,फतेह वीर, कुंदन झा, राजा मिश्रा, शंकर शाह, मोहम्मद सऊद आलम, कुंदन यादव, चन्दन साह, धीरज यादव, गौतम कुमार,चिक्की कुमार, सन्नी सिन्हा,लोकेश ठाकुर,सुबोध यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस से जुड़े नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद थे।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
