September 24, 2026

विद्यालय के वार्षिक कार्यक्रम में बच्चों को किया गया पुरस्कृत।

Read Time:1 Minute, 57 Second

अशोक कुमार (डडंखोरा)

ममता मेमोरियल एकेडमी इंग्लिश स्कूल  संगत टोला डंडखोरा में वार्षिक फंक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया । जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। वार्षिक कार्यक्रम के तहत बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। गीत, संगीत, नृत्य, पेंटिंग , कविता पाठ ,क्विज, भाषण सहित विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों द्वारा पेश किया गया नृत्य का लोगों ने भरपूर आनंद उठाया और तालिया से बच्चों का हौसला अफजाई किया ।अभिभावकों की उपस्थिति में बच्चों के प्रगति पत्र एवं मूल्यांकन पेपर का वितरण किया गया। डायरेक्टर बिंदेश्वरी साह की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में वर्ग एक से आठ तक के बच्चों का सम्पन्न हुए मूल्यांकन का परिणाम की घोषणा की गयी। मौक़े कार्यक्रम का मंच संचालन पंकज झा ने किया। डायरेक्टर बिंदेश्वरी साह ने बताया कि सारे सुविधाओं से लैस आवासीय विद्यालय हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में सफल आए बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर शिक्षिका नेहा कुमारी, मनीषा कुमारी, खुशबू कुमारी शिक्षक संदीप कुमार, शुभम कुमार सहित विद्यालय के कर्मी तथा बड़ी संख्या में अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे। 

Previous post हसनगंज विद्यालय में दीक्षांत समारोह आयोजित कर बच्चों को दिया प्रगति पत्र
Next post हंसवर चेक पोस्ट पर दो हाईवा जप्त,रु 4,37,600 राजस्व की पर्ची कटी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial