कोरोना— देश में अब तक ओमीक्राॅन वैरीएंट का एक भी केस नहीं
कोरोनावायरस के नए ओमीक्राॅन वेरिएंट का भारत में अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है। यह जानकारी एक सरकारी अधिकारी ने सोमवार को दी। यह नए वेरिएंट पिछले सप्ताह दक्षिण अफ्रीका में सामने आया था और तब से कई देशों में फैल चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसमें वैरीएंट आफ कंसर्न बताया है। इसके खतरे के स्तर को बहुत उच्च की श्रेणी में रखी गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि देश में नए वेरिएंट से संक्रमण का अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इस पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। केंद्र सरकार ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को खासतौर से प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों के लिए संशोधित एवं सख्त दिशा-निर्देश भी जारी किए थे।
More Stories
कटिहार कांग्रेस को लगातार ‘ए’ ग्रेड, संगठन की मेहनत को मिली पहचान।
डेस्क( कटिहार) नई दिल्ली में AICC के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठनात्मक सक्रियता और...
बारसोई सालमारी में ईद मिलादुन्नबी की तैयारी पूरी, शांतिपूर्ण जुलूस निकालने की अपील
(डेस्क| बारसोई ) सालमारी में 12 रबीउल अव्वल यानी ईद मिलादुन्नबी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुस्लिम...
बारसोई में पेड़ से फंदे पर लटका मिला 17 वर्षीय नाबालिग का शव, इलाके में सनसनी
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई के पंचायत चौन्दी अंतर्गत बीडी कॉलेज के समीप बारसोई–आबादपुर मुख्य सड़क के किनारे मंगलवार की सुबह...
आंगनबाड़ी केंद्र की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, वार्ड सदस्य ने CO से कार्रवाई की मांग
डेस्क (बारसोई ) बारसोई प्रखंड के भवानीपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-11 के ग्राम पुरिया में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के...
प्रशासनिक कुशल प्रबंधन से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मनिहारी का श्रावणी मेला, प्रबुद्धजनों ने जताया आभार
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी गंगातट पर आयोजित श्रावणी मेला प्रशासन के कुशल प्रबंधन, बेहतर समन्वय और जनप्रतिनिधियों व कर्मियों...
भाई-बहन के अटूट प्रेम के साथ जिले में मनाया गया रक्षाबंधन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार को रक्षाबंधन का पावन पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बहनों...
